शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज ऑनलाइन माध्यम से 54वें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री, श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर यूनेस्को के प्रतिनिधि द्वारा यूनेस्को के महानिदेशक का संदेश पढ़ा गया। इस अवसर पर सचिव,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, श्रीमती अनीता करवाल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
