आईपीएल 2020 का आगाज़ UAE में 19 सितम्बर से होने जा रहा है. इसके लिए तैयारियां ज़ोर-शोर से जारी है. कुछ टीमों और खिलाड़ियों ने UAE पहुंचकर प्रैक्टिस करना भी प्रारम्भ कर दिया है जिसमें राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है. इसी बीच मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है.