उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। बीजेपी के हिस्से जहां 8 सीटें आईं वही सपा और बसपा के भी एक-एक उम्मीदवार ऊपरी सदन के लिए चुन लिए गए। आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुशाहिद सईद ने सौंपा।
