केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हुई पदोन्नति, अब बने राज्यसभा में सदन के नेता

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बड़ा प्रमोशन मिला है जिसके तहत अब वह राज्यसभा में सदन के नेता होंगे। वह हाल ही में राज्यपाल बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे।

मोबीलिटी, सुरक्षा को बड़ा प्रोत्साहन और अधिक सवारी गाड़ी तथा और मालगाड़ी चलाने के लिए अतिरिक्त क्षमता का सृजन

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड में भारतीय रेलवे अगले कुछ वर्षों में 11,5000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 58 अति महत्वपूर्ण और 68 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सौंपने के लिए तैयार है

12 सितम्बर से चलेंगी 80 और स्पेशल ट्रेनें, 10 से करा सकेंगे रिज़र्वेशन, पढ़े

कोरोना महामारी के इस दौर में मार्च से ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। हालांकि पहले श्रमिक स्पेशल और बाद में स्पेशल ट्रेनों के संचालन ने इस दौर में भी यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में बहुत अहम और बड़ी भूमिका निभाई थी। अब एक बार फिर रेलवे ने आने वाले त्योहारों और स्पेशल ट्रेनों में बढ़ती प्रतीक्षा सूची को देखते हुए 80 और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

रेलवे लाइन के किनारे से हटाई जाएंगी 48 हजार झुग्गी बस्तियां, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश की सर्वोच्च अदालत ने अपने एक फैसले में कहा है कि दिल्ली में 140 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के किनारे बसी हुईं 48 हजार झुग्गी बस्तियों को हटाया जाए। खबर के मुताबिक कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इस आर्डर पर देश की कोई भी अदालत स्टे ना लगाए। यह आदेश जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच ने दिए हैं।