केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बड़ा प्रमोशन मिला है जिसके तहत अब वह राज्यसभा में सदन के नेता होंगे। वह हाल ही में राज्यपाल बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे।
किसान रेल सेवाओं का उपयोग करते हुए किसानों को और मदद तथा प्रोत्साहन देने के लिए रेल मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने अधिसूचित फलों और सब्जियों (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ऑपरेशन ग्रीन्स – ‘टॉप टू टोटल’ योजना के तहत) की ढुलाई में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोलकाता ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के लिए अनुमानित संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है।
सीआरआईएस (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) द्वारा विकसित किए गए यूजर डिपो मॉड्यूल (यूडीएम) को श्री पी.सी. शर्मा, सदस्य (टी एंड आरएस) द्वारा 28 सितम्बर 2020 को पश्चिम रेलवे के सभी यूजर डिपो के लिए डिजिटल रूप में शुरू किया।