कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की शिथिलता और खोते जनाधार के बीच कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख बड़े और सार्थक परिवर्तन की मांग उठाई है। यह चिट्ठी ऐसे वक्त में सामने आई है जब इसी महीने सोनिया गांधी का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल पूरा हो रहा है, सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक है और पार्टी का एक धड़ा दुबारा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुका है।
Tag: #RaGa
फिर राफेल को लेकर सरकार पर हमलावर हुए राहुल गांधी, कहा-खजाने से पैसे….
राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगे राफेल विमानों की खरीद का मुद्दा उठाया है। इस बार राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि राफेल डील में भारतीय खजाने से पैसे चोरी कर लिए गए। राफेल डील के बाद से लेकर आजतक लगातार वह इसपर सवाल उठाते रहे हैं। राहुल गांधी ने लगातार कहा है कि इस डील में बड़ा घोटाला हुआ है हालांकि 2019 के चुनावों में इसे मुख्य मुद्दा बना कर भी राहुल और कांग्रेस को कुछ खास हासिल नही हुआ था।
