पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’ विषय पर एक वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।
बॉलीवुड के संजीदा कलाकार और बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ये नियुक्ति की गई है. परेश रावल प्रसिद्ध राजस्थानी कवि अर्जुन देव चरण की जगह लेंगे. उन्हें 2018 में एनएसडी का अध्यक्ष बनाया गया था.