5 साल तक चुनाव जीत नदारद रहने वाले विधायकों की राह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मुश्किल नजर आ रही है। लोकलुभावन वादे कर जीतने वालों से अब जनता हिसाब मांग रही है। क्षेत्रीय समस्याओं पर लोगों के गुस्से का सामना अभी तक बिहार में कई विधायक कर चुके हैं।
Tag: #NitishGovernment
बिहार चुनाव- सीट बंटवारे की उहापोह से परेशान दल, संभावित उम्मीदवारों में भी संशय की स्थिति
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होंगे। इन चुनावों को लेकर दल और उनके नेता अपनी कमर कसने में कोई कोर कसर नबी छोड़ना चाहते हैं। बागियों को सहारा देने से न तो परहेज़ है न रूठे यारों को मनाने से लेकिन उस बीच एक संकट ऐसा है जो हर दल और गठबंधन के नेताओं में आम है।
लॉकडाउन और लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के बीच भाषण की गोली साबित हुई निक्कमी, सही साबित हुआ नीतीश का डर
बिहार में प्रवासी मजदूरों के लौटने औए बेरोजगारी की व्यथा के बीच आज से चंद दिनों पहले सरकारी महकमे में एक खबर वायरल हुई थी। इस खबर में कहा गया था कि बड़े पैमाने पर प्रवासी नागरिकों के लौटने से कानून व्यवस्था को बनाये रखना एक बड़ी चुनौती सब्जत होगी। हालांकि बाद में इस खबर अपर मचे हंगामे ने इसे शांत करने के प्रयास किए।
इस दिन हो सकता है बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, कोरोना काल मे चुनाव कराने वाला पहला राज्य होगा
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सत्तापक्ष की जिद्द और विपक्ष की चुनाव न कराने की मांग के बीच अगले एक दो दिनों में चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। कोरोना संकट के बीच बिहार ऐसा पहला राज्य होगा जहां चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग 13 सितम्बर को तारीखों का ऐलान कर सकता है। यह अनुमान इसलिए लगाए जा रहे क्योंकि वर्तमान विधानसभा के चुनावी तारीखों का ऐलान भी 9 सितम्बर को हुआ था।
पहली डिजिटल रैली में गरजे नीतीश, कहा-बिहार को लालटेन की जरूरत नही, पढ़ें
बिहार चुनावों को लेकर वक़्त जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे दलों और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक तरफ जहां एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार मोर्चा संभाले नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी आरोपों के तीर जदयू की तरफ हर दिन चला रहे हैं। आज पहले जहां तेजस्वी ने नीतिश पर हमला बोलते हुए दस सवाल पूछे थे वहीं अपनी पहली डिजिटल रैली के माध्यम से नीतीश ने अब पलटवार किया है।
बिहार- तेजस्वी ने ट्वीट कर पूछे तीखे सवाल, कहा- वर्चुअल के बहाने एक्चुअल मुद्दों से भागने नही देंगे
बिहार चुनावों को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का तीखा दौर शुरू हो गया। वर्चुअल रैली और सम्मेलन के भरोसे कोरोना के इस दौर में चुनावी बाजी जीतने की जंग है। वर्चुअल तरीके से अभी तक बीजेपी सभी दलों से आगे है वहीं जदयू भी बीजेपी के ठीक पीछे है। अब जब सत्ता पक्ष एक्टिव है तो विपक्ष की मजबूरी ही सही लेकिन करना तो पड़ेगा ही। ऐसे में कांग्रेस भी गुरुवार से जहां डिजिटल प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी वहीं राजद पहले से महागठबंधन की तरफ से मोर्चा संभाल रही है।
