एक तरफ जहां दक्षिण भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं इस बीच केरल में निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। केरल राज्य के कोझीकोड में निपाह वायरस के संक्रमण में आने से 12 साल के बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
