प्रधानमंत्री ने फॉदर वैलेस की मृत्यु पर शोक प्रकट किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फॉदर वैलेस की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा “फादर वैलेस अपने कार्यों से लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

प्रधानमंत्री ने हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन किया और हजीरा तथा घोघा के बीच रो-पैक्स नौका सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने स्थानीय उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत भी की। उन्होंने शिपिंग मंत्रालय का नाम बदलकर पोत, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय रखा।

विमुद्रीकरण ने काला धन कम करने, कर अनुपालन बढ़ाने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में मदद की : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि विमुद्रीकरण ने काला धन कम करने, कर अनुपालन बढ़ाने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में मदद की है।

पीएम मोदी ने कमला हैरिस को दी बधाई, कहा-भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व की बात

अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों को लेकर पिछले कई दिनों से बनी हुई उहापोह और संशय की स्थिति समाप्त हो चुकी है। इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति भवन में इस बार कौन पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नए आईआईटी स्नातकों से देश की आवश्यकताओं को पहचानने और जमीनी स्तर पर हो रहे बदलावों के साथ जुड़ने को कहा है। प्रधानमंत्री ने उनसे आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में आम लोगों की आकांक्षाओं को भी पहचाने की अपील की। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईआईटी दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को आज मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने इसरो को पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय अंतरिक्ष उद्योग को पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री 8 नवंबर को हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ करेंगे और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर, 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ करेंगे और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह जलमार्गों के उपयोग और उन्हें देश के आर्थिक विकास के साथ एकीकृत करने के प्रधानमंत्री के विजन की दिशा में एक अहम कदम है।

इटली के प्रधानमंत्री के साथ आभासी द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री का संबोधन

COVID-19 के कारण जैसा आपने बताया मुझे मई में अपनी इटली यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। अच्छी बात यह है कि आज हम virtual माध्यम से मिल पा रहे हैं।सबसे पहले मैं इटली में Coronavirus के कारण हुई क्षति के लिए मेरी तरफ से और भारत के सभी नागरिकों की तरफ संवेदना प्रकट करता हूँ।जब विश्व के अन्य देश कोरोना वायरस को जान ही रहे थे, समझने की कोशिश कर रहे थे, तब आप इस विपदा से जूझ रहे थे।

मंत्रिमंडल ने 210 मेगावाट क्षमता वाली लुहरी जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण के लिए 1810 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला जिलों में सतलुज नदी पर स्थित 210 मेगावाट क्षमता वाली लुहरी जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण के लिए 1810.56 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 758.20 मिलियन विद्युत यूनिट का उत्पादन होगा।

मंत्रिमंडल ने आईसीटी के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के संचार मंत्रालय और ब्रिटेन के डिजिटल, संस्कृति, मीडिया एवं खेल विभाग (डीसीएमएस) के बीच दूरसंचार/सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी है

मंत्रिमंडल ने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), भारत और यूनाइटेड किंगडम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पादन विनियामक एजेंसी (यूके एमएचआरए) के बीच चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री ने वियना में आतंकवादी हमलों की निंदा की

प्रधानमंत्री ने कहा है कि, “वियना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से उन्हें गहरा आघात और दुःख पहुंचा है। भारत इस दुखद घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाऐं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लोगों का बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

डबल नही ट्रबल इंजन-पीएम के बयान पर बोले लालू, प्रवासी मजदूरों को लेकर पूछा अजीब सवाल, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान काल होना है। इसके लिए मतदान का शोर थम चुका है। रविवार को प्रचार के थमने से पहले बिहार में जहां एनडीए की तरफ से पीएम मोदी मैदान में थे वहीं महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव मोर्चे पर डंटे हुए नजर आए।

शत्रुघ्न सिन्हा का पीएम मोदी पर वार, कहा- दो लोगों को दुनिया मे ढूंढना नामुमकिन पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया। अब मंगलवार को मतदान होना है। प्रचार के शोर के थमने से पहले दलों के नेताओं और स्टार प्रचारकों ने खूब धुआंधार रैलियां की और एक दूसरे पर हमला बोला इसी क्रम में अब बॉलीवुड स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघन सिन्हा ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एकीकृत बुनियादी पाठ्यक्रम, आरंभ’ के दूसरे संस्करण में भारतीय सिविल सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एलबीएसएनएए, मसूरी में भारतीय लोक सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद किया। यह 2019 में पहली बार शुरू किए गए ‘एकीकृत बुनियादी पाठ्यक्रम, आरंभ’ का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।