भूटान में RuPayकार्ड चरण II के शुभारंभ के लिए वर्चुअल समारोह में प्रधान मंत्री का वक्तव्य

सभी भारतीयों की तरह, मेरे मन में भी भूटान के लिए विशेष प्यार और मित्रता है, और इसलिए जब भी आप से मिलता हूँ, एक ख़ास अपनेपन की अनुभूति होती है!

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को ध्वस्त करने के लिए सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी आतंकी साजिश को जमीनी स्तर पर लक्षित कर ध्वस्त करने के लिए सुरक्षाबलों को धन्यवाद दिया है।

भारत ने 50,000 से ज्‍यादा आयुष्‍मान भारत हेल्‍थ एंड वेल्‍नेस सेंटरों का परिचालन शुरू कर एक और मील का पत्‍थर पार किया

भारत ने सार्वभौमिक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के क्षेत्र में एक और मील का पत्‍थर पार कर लिया। अब देशभर में 50,000 (50,025) से ज्‍यादा आयुष्‍मान भारत – हेल्‍थ एंड वेल्‍नेस सेंटरों (एबी-एचडब्‍ल्‍यूसी) में कामकाज शुरू हो गया है।

गुजरात- वडोदरा में बड़ा हादसा, 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

गुजरात के वड़ोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर आज सुबह दो ट्रकों की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने जो बिडेन से की फोन पर बातचीत, कमला हैरिस को भी दी बधाई, जानें क्या बात हुई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके जो बिडेन से फोन पर बातचीत की। पीएम ने इस दौरान उप राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को भी बधाई दी। पीएम ने बिडेन से फ़ोन पर हुई बातचीत की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तीसरे वार्षिक ब्‍लूमबर्ग न्‍यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी भारतीय समयानुसार आज शाम 6:30 बजे तीसरे वार्षिक ब्लू्मबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम की बैठक को संबोधित करेंगे

वित्त आयोग ने प्रधानमंत्री को अपनी रिपोर्ट की प्रति भेंट की

15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति भेंट की। आयोग ने अपनी रिपोर्ट 4 नवंबर 2020 को भारत के राष्ट्रपति को सौंप दी थी।

प्रधानमंत्री ने जैन आचार्य श्री विजय वल्‍लभ सुरिश्‍वर जी महाराज की 151वीं जयतीं के अवसर शांति की प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिए जैनाचार्य श्री विजय वल्‍लभ सुरिश्‍वर जी महाराज की 151वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में शांति की प्रतिमा का अनावरण किया।जैनाचार्य के सम्‍मान में बनाई गई इस प्रतिमा को शांति की प्रतिमा का नाम दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ को लोकप्रिय बनाने हेतु आध्यात्मिक गुरुओं से मदद का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिस तरह से देश के स्वाधीनता संग्राम में भक्ति आंदोलन ने भूमिका निभाई थी, उसी तरह आज आत्मनिर्भरता भारत के लिए देश के संतों, महात्माओं, महंतों और आचार्यों की मदद की आवश्यकता है।

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में आज सुबह 3 बजे सुकेती खड्ड पर एक गाड़ी की दुर्घटनाग्रस्त होने पर 7 लोगों की मौत और एक घायल हुआ। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 संहिता पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने मसौदा अधिनियम को अधिसूचित किया

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालयने सामाजिक सुरक्षासंहिता, 2020 पर मसौदा अधिनियम को 13 नवंबर 2020 कोअधिसूचित किया और किसी भी पक्ष को इसके संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हैतो उन्हें आमंत्रित किया। अगर किसी को कोई आपत्ति है या कोई इस मसौदे परअपने सुझाव देना चाहता है तो अधिनियम मसौदा की अधिसूचना के 45 दिन के भीतरउसे भेज सकता है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली के शुभ अवसर पर बधाई दी है। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता और रोशनी लाए। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।’

पीएम मोदी बोले-राष्ट्र की समृद्धि, शुभ-लाभ, रिद्धि-सिद्धि सब सेना से है, टैंक पर सवारी करते भी आए नजर

पीएम नरेंद्र मोदी आज दीपावली मनाने के लिए भारत-पाक सीमा पर हैं। वह जैसलमेर में आज सेना के जवानों के साथ अपनी दीवाली मना रहे हैं। इस दौरान पीएम कभी चीन और पाकिस्तान को चेतावनी देते नजर आए तो कभी टैंक की सवारी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सीमा पर डंटे सैनिकों का जमकर हौसला बढ़ाया। पढ़ें मुख्य बातें

सीमा पर गरजे मोदी, कहा-विस्तारवाद एक मानसिक विकृति, आजमाने की कोशिश का प्रचंड जवाब मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी दीपावली सीमा की सुरक्षा में डटे जवानों के साथ मना रहे हैं। पीएम इस बार दीपावली के पावन पर्व के मौके पर राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला पोस्ट पर पहुंचे यहां पीएम ने जवानों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया और उन्हें संबोधित करते हुए चीन और पाक को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। पढ़ें पीएम के संबोधन की मुख्य बातें-

प्रधानमंत्री ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पीएम ने इस दीवाली सैनिकों के लिए की यह खास अपील, जानें कैसे दीवाली मनाएंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी इस साल भी अपनी दीवाली सैनिकों के साथ सरहद पर मनाएंगे। इस बात की जानकारी आज सामने आई है। यह कोई नई बात नही क्योंकि पीएम अक्सर अपनी दीवाली सीमा की सुरक्षा में डंटे जवानों के साथ मनाने पहुंचते रहे हैं। इसके अलावा आज पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के अपने संबोधन की एक क्लिप ट्वीट करते हुए खास अपील की है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि भगवान धन्वंतरि हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं।

राजस्थान और गुजरात मे दो आयुर्वेद संस्थानों का पीएम ने किया उद्घाटन, जानें क्या कुछ बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज आयुर्वेद दिवस के मौके पर राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे।

ट्विटर ने पहले गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल फोटो हटाई, बाद में वापस लगाई, देखें

ट्विटर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। इस लोकप्रिय सोशल मीडिया एप्प पर यूँ तो लोग एक दूसरे को अक्सर ट्वीट कर ट्रोल करते या सपोर्ट करते नजर आते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में ट्विटर इंडिया की तरफ से गई कुछ हरकतें ऐसी हैं जो किसी को पसंद नही आई।

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पर हुआ हमला, बोले- यह नई बात नही, 50 से ज्यादा हमले झेल चुका

पश्चिम बंगाल के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर कल कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान अध्यक्ष दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार इलाके में थे। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए थे। अब इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है।