गुजरात मे आफत की बारिश, बाढ़,नदियों में उफान और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के बीच एक सुकून देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो गुजरात के मोढेरा में स्थित सूर्य मंदिर का है। भारी बारिश के बीच शूट किए गए इस वीडियो में मंदिर की सीढ़ियों से गिरती पानी की धारा का दृश्य विहंगम नजर आ रहा है।