दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं राज्यपाल के इस कदम के बाद जहाँ एक के बाद एक कई आप नेता प्रेस कांफ्रेंस कर इसपर सफाई देते नजर आये वहीँ इस मामले को बीजेपी और केंद्र सरकार से भी जोड़ दिया। वहीँ दूसरी तरफ इस मुद्दे पर बीजेपी भी हमलावर है और जमकर केजरीवाल सरकार से सवाल पूछ रही है।