प्रकृति की गोद मे बसा उत्तराखंड इन दिनों आफत भरी बारिश से परेशान है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खास कर दूर दराज के गांव जहां मेडिकल या आपात सेवाएं नही हैं वहां इन दिनों में जीवन बचाना और भी दूभर हो जाता है। हालांकि भारतीय सेना के जवान जहां हों वहां कुछ भी मुमकिन नही और कोई जान आसानी से तो नही जाएगी। यह फिर से साबित किया है इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने। इन जवानों ने एक महिला की जान बचाने के लिए लगातार 15 घंटों तक 40 किमी का सफर ऐसे रास्तों पर तय किया जो भारी बारिश और भूस्खलन से खतरनाक हो चुके थे।