रिकॉर्ड उत्पादन और उर्वरकों की अच्‍छी बिक्री के कारण एफएसीटी ने तिमाही में 83.07 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ अर्जित किया

फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल्‍स त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी), रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इसने 30 सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में 83.07 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लाभ अर्जित किया है।

वल्लभगढ़- निकिता के परिजनों से मिले सांसद कृष्णपाल गुर्जर, कहा- जल्द होगा न्याय

फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर आज निकिता के परिवार वालों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द न्याय हो इस बात का हम ध्यान रख रहे हैं। आपको बता दें कि 26 अक्टूबर को हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति ने गोली मारकर निकिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।