सोशल मीडिया के इस दौर में कब कौन सा वीडियो, पोस्ट या तस्वीर वायरल हो जाए यह अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। आए दिन हम एक से एक वायरल वीडियो देखते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कोरियन बैंड द्वारा बनाया गया गाना ऐसा वायरल हुआ कि इसने सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।इससे पहले YouTube पर सबसे ज्यादा बार वीडियो देखे जाने का रिकॉर्ड Blackpink के नाम था। इस बैंड के वीडियो How You Like That को 24 घंटे के अंदर 86.3 मिलियन लोगों ने देखा था।
