सीएम नीतीश ने पूछा- कौन किसको देश से बाहर करेगा? कहा- किसी मे ऐसा दम नही

किशनगंज की कोचाधामन सीट से एनडीए उम्मीदवार मुजाहिद आलम के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज कहा,’कौन ये दुष्प्रचार करता रहता है! कौन किसको देश से बाहर करेगा! ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को, सब हिंदुस्तान के हैं सब भारत के हैं, कौन किसको बाहर करेगा साहब? सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसी फालतू बातें करते हैं लेकिन इन बातों में कोई दम नही है।

दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच राहुल गांधी करेंगे दो रैलियां, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज मतदान की प्रक्रिया जारी है वहीं तीसरे चरण का प्रचार भी पूरे उफान पर है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल आज कोढ़ा और किशनगंज में रैलियों को संबोधित करेंगे।