भूख से बेहाल हुआ उत्तर कोरिया, सनकी तानाशाह के राज में दाने-दाने को मोहताज हुए लोग

उत्तर कोरिया खाने के संकट से गुजर रहा है लोगों की आजीविका पर काफी असर पड़ रहा हैं और बच्चे बूढ़े के भूखमरी एक खतरा बनता जा रहा हैं ये बात टॉमस ओजिया क्वींटाना ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की मानव अधिकार समिति को और पूर्व में किए गए संवाददाता सम्मेलन में बताया हैं। 
उत्तर कोरिया की सरकार डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पेपोल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) ने कोविद 19 के रोकथाम के लिए अपनी सभी सीमाओं को बंद कर दिया था। जिससे आयात निर्यात पर तो असर ही पड़ा ही साथ देश का स्वास्थ संबंधित बुनियादी ढांचा निवेश की कमी और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति में भी कमी आ गई, जिसके करण आज यहां के लोगों को इन सभी का सामना करना पड़ रहा हैं।

तानाशाह पर नया दावा- कोमा में है किम जोंग उन, बहन संभाल रही देश

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर एक बार फिर एक बड़ा दावा सामने आया है। इस दावे के मुताबिक यह तानाशाह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है और कोमा में है। साथ ही यह दावा भी किया गया है कि किम जोंग उन की ऐसी हालत होने के बाद देश की बागडोर अब उसकी बहन किम यो जोंग संभाल रही हैं।