खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की वाराणसी में खादी प्रदर्शनी; कश्मीर से खास शहद और उत्तराखंड के ऊनी परिधानों ने ध्यान खींचा

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की तरफ से वाराणसी में आयोजित खास खादी प्रदर्शनी में उच्च कोटि के खादी उत्पाद लाए गए हैं जिनमें कश्मीरी शहद और उत्तराखंड के ऊनी परिधान खास चर्चा में हैं।

डिजाइन और फैशन की दुनिया की मशहूर हस्ती सुनील सेठी को केवीआईसी ने सलाहकार नियुक्त किया

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने भारतीय फैशन उद्योग की जानी मानी हस्ती श्री सुनील सेठी को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

खादी का ई-मार्केट पोर्टल वायरल हुआ; भारतीय ‘गो वोकल फॉर लोकल’ हुए

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के ऑनलाइन विपणन खंड में प्रवेश ने बड़ी तेजी से अखिल भारतीय पहुंच स्‍थापित की है। इससे कारीगर केवीआईसी ई-पोर्टल http://www.kviconline.gov.in/khadimask के माध्‍यम से देश के दूर से दूर स्थित भागों में अपने उत्‍पाद बेचने में समर्थ हो रहे हैं। यह ऑनलाइन बिक्री इस वर्ष 7 जुलाई को केवल खादी के फेस मास्‍क बनाने के साथ शुरू हुई थी लेकिन इसने इतनी जल्‍दी ही पूरी तरह विकसित ई-मा‍र्केट मंच का रूप धारण कर लिया है आज इस पर 180 उत्‍पाद मौजूद हैं तथा और बहुत से उत्‍पाद इसमें शामिल होने की प्रक्रिया में हैं।