सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद से लगातार नई बातों के सामने आने का सिलसिला जारी है। इस केस में सुशांत के लिए न्याय की सबसे मुखर और बुलंद आवाज़ बनीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब बॉलीवुड में ड्रग्स के प्रयोग को लेकर बड़ा और अहम खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह ड्रग्स के एंगल पर मदद कर सकती हैं लेकिन उन्हें केंद्र सरकार से सुरक्षा की जरूरत है।
