अमेरिका ने फिर चेताया- काबुल एयरपोर्ट पर और ब्लास्ट होने की जताई संभावना

अमेरिका ने लगातार तीसरे दिन काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी कर प्रशासन ने अपने लोगों को तत्काल काबुल एयरपोर्ट के आसपास से हटने का आग्रह किया है। काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास से फिर यह अलर्ट जारी किया गया है कि अगर कोई भी अमेरिकी नागरिक काबुल एयरपोर्ट या उसके आसपास है तो तत्काल वहां से हट जाए।

अफगानिस्तान में बिगड़े हालात तो भारत में ड्राई फ्रूट मार्केट पर बड़ा असर, जानें

अफगानिस्तान पर तालिबान कब्जा हो चुका है और राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग चुके है। कट्टरपंथी तालिबान के इस कब्जे से अफगानिस्तान क्राइसिस की वजह से भारतीय मेवा बाजारों पर भी असर दिखने लगा है।