सुब्रमण्यम स्वामी बीजेपी के ऐसे नेता और सांसद हैं जो सोशल मीडिया पर न सिर्फ प्रो एक्टिव हैं बल्कि अपनी सरकार के फैसलों पर भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं। हाल के कुछ दिनों की बात करें तो स्वामी सुशांत सिंह राजपूत केस, कोरोना काल मे परीक्षा के आयोजन और देश की गिरती जीडीपी सहित अपनी ही पार्टी के आईटी सेल प्रमुख के खिलाफ हल्ला बोलते नजर आए हैं।
