उपराष्ट्रपति ने जल संरक्षण के लिए ‘जन आंदोलन’ का आह्वान किया और इसकी सफलता के लिए लोगों की भागीदारी के महत्व पर बल दिया

भारत के उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज जल संरक्षण पर एक ‘जन आंदोलन’ का आह्वान किया और इसे सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है और लोगों की भागीदारी के बिना कुछ भी सफल नहीं होगा।

जल शक्ति मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन की समीक्षा की

पश्चिम बंगाल में जल जीवन मिशन (जेजेएम)की योजना और कार्यान्वयन पर एक मध्यावधि समीक्षा बैठक हुई, जिसमें राज्य के अधिकारियों ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम के समक्ष राज्य में कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।

मणिपुर में भारत-म्‍यांमार सीमा पर जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाओं की शुरुआत

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री श्री एन. बी‍रेन सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत 2 ग्रामों के लिए दो जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया है। भारत-म्‍यांमार सीमा पर बसे ये दोनों गांव काफी दूरस्‍थ हैं और कभी पूरी तरह उग्रवाद प्रभावित थे लेकिन अब यहां जल जीवन मिशन के तहत पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रैंड आईटीसी चैलेंज को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, कुल 213 प्रस्ताव मिले

यह पायलट परियोजना 100 गांवों में लागू होगी। सर्वश्रेष्ठ समाधान देने वाले भागीदार को 50 लाख रुपये और प्रत्येक रनरअप को 20-20 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।