हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, दर्जनों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर भूस्खलन की घटना ने कोहराम मचा दिया है। बुधवार को हुए भयानक भूस्खलन में डिप्टी कमिश्नर सादिक हुसैन के अनुसार 50-60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार आइटीबीपी को पूर्ण रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 59वें स्थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की और परेड की सलामी ली।

घायल महिला के लिए देवदूत बने ITBP के जवान, 15 घंटे में 40 किमी पैदल चल बचाई जान

प्रकृति की गोद मे बसा उत्तराखंड इन दिनों आफत भरी बारिश से परेशान है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खास कर दूर दराज के गांव जहां मेडिकल या आपात सेवाएं नही हैं वहां इन दिनों में जीवन बचाना और भी दूभर हो जाता है। हालांकि भारतीय सेना के जवान जहां हों वहां कुछ भी मुमकिन नही और कोई जान आसानी से तो नही जाएगी। यह फिर से साबित किया है इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने। इन जवानों ने एक महिला की जान बचाने के लिए लगातार 15 घंटों तक 40 किमी का सफर ऐसे रास्तों पर तय किया जो भारी बारिश और भूस्खलन से खतरनाक हो चुके थे।