आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

आयकर विभाग ने उत्तरी भारत के एक प्रमुख पशुपालक के मामले में 18 नवंबर 2020 को तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई शुरू की। कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, दिल्ली और लुधियाना में 16 स्थानों पर तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई की जा रही है।

आयकर विभाग ने की तमिलनाडु में जांच

आयकर विभाग ने 4 नवंबर को चेन्नई और मधुरई में एक आईटी इन्फ्रा सेक्टर से जुड़ी कंपनी जो कि एक चेन्नई बेस्ड ग्रुप है, के यहां 5 स्थानों पर छानबीन की

आयकर विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में छापे मारे

आयकर विभाग ने फर्जी बिल बनाकर बड़े पैमाने पर पैसों की हेरा-फेरी करने वाले लोगों के एक बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ करते हुए 26 अक्‍टूबर, 2020 को छापे मारी और जब्‍ती की कार्रवाई की। इस सिलसिले में दिल्‍ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 स्‍थानों पर छापे मारे गए और तलाशी की गई।

आयकर रिटर्न और लेखा परीक्षण रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया

कोविड-19 महामारी के चलते करदाताओं के समक्ष आने वाली तमाम नियामक और संस्थागत चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कर एवं अन्य कानूनों के संबंध (निश्चित प्रावधानों में छूट) में 31 मार्च, 2020 को एक अध्यादेश जारी किया था जिसके तहत कर अदायगी और आयकर रिटर्न दाखिल करने सहित तमाम समय सीमाओं को आगे बढ़ा दिया गया था। बाद में इस अध्यादेश के स्थान पर कर एवं अन्य कानून (निश्चित प्रावधानों में छूट एवं संशोधन) अधिनियम लाया गया।