सुशांत मामले में मानवाधिकार आयोग ने मुम्बई पुलिस और कूपर अस्पताल से मांगा जवाब, ड्रग्स के एंगल पर भी कई सवाल

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन हो रहे एक नए खुलासे ने इस केस को सुलझाने की बजाए उलझाने का काम ज्यादा किया है ऐसा लग रहा है। अभिनेता की मौत के बाद से अभी तक लगातार नए सवाल, नए किरदार, नए संशय, नए शक और नए बवाल के बीच सीबीआई की टीम धीरे धीरे इन्हें सुलझाने की कोशिश में लगी है