गुपकार संधि के नेताओं और प्रधानमंत्री के बीच हुई बातचीत को एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। गुपकार संधि के मुख्य नेता डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने बताया था कि उन्हें प्रधानमंत्री की तरफ से बात करने का न्योता मिला जिसके लिए वे राज़ी है और अपनी बात प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने रखना चाहते हैं।
Tag: #Gupkargang
गुपकर गैंग पर अमित शाह का जोरदार हमला,कहा- कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद कई नेता नजरबंदी के लंबे दौर से गुजरे। घाटी में शांति रही लेकिन अब एक बार फिर घाटी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। महबूबा मुफ्ती के नजरबंदी से रिहा होने के बाद अलगाववादी नेताओं और राजनीतिक दलों की गोलबंदी ने कश्मीर में फिर राजनीतिक घटनाक्रमों को तेजी से बदला है। एक के बाद एक बयान सामने आ रहे जिसमे चीन से मदद लेने से लेकर मुसलमानों को भड़काने जैसे बयान भी शामिल रहे हैं
