आईएफएससीए ने “रेगुलेटरी सैंडबॉक्स” की एक रूपरेखा पेश की है। सैंडबॉक्स की इस रुपरेखा के तहत पूंजी बाजार में बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सेवा के क्षेत्र में कार्यरत इकाइयों को सीमित समय सीमा के लिए वास्तविक ग्राहकों के सीमित समूह के साथ एक गतिशील वातावरण में नवीन फिनटेक समाधानों के प्रयोग करने की कुछ सुविधाएं एवं छूट प्रदान की जायेंगी।
Tag: #GandhiNagar
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर के 20 गाँवों के 200 प्रशिक्षित परिवारों के कुम्हार को विदूयत चालित चाक वितरित किए
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के 20 गाँवों के 200 प्रशिक्षित परिवारों के कुम्हार को विदूयत चालित चाक वितरित किए। इस अवसर पर श्री अमित शाह ने कहा कि समाज के गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
