केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज विद्युत, खान मंत्रालय तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिवों से चालू वित्त वर्ष में सीपीएसई के (कैपेक्स) पूंजी व्यय की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में की। कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में आर्थिक विकास की गति तेज करने के लिए वित्त मंत्री विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कर रही हैं। इस श्रृंखला में यह पांचवीं बैठक थी।
Tag: #fourthreviewmeeting ofCPSE
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने सीपीएसई की चौथी समीक्षा बैठक ली
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कोयला मंत्रालय के सचिवों के साथ-साथ इन मंत्रालयों के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के 14 उद्यमों (सीपीएसई) के सीएमडी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर इस वित्तीय वर्ष के पूंजीगत व्यय का जायजा लिया।
