स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने फिक्की और एम्स, नई दिल्ली के सहयोग से देश में कोविड-19 के उपचार की सुविधा प्रदान करने वाले निजी अस्पतालों के साथ एक वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके माध्यम से, कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की दर में कमी लाने के लिए कोविड-19 के प्रबंधन में नैदानिक प्रोटोकॉल और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।
