NEET और JEE एग्जाम पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अब नही टलेंगे एग्जाम?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने JEE और NEET परीक्षा के टाले जाने को लेकर अब एक अहम और बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री निशंक का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब आज सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित गैर बीजेपी शासित राज्यों की मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर बैठक होनी है और कई बड़े विपक्षी दल के नेता इन परीक्षाओं को टालने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख चुके हैं।

NTA ने जारी की यूजीसी नेट सहित कई परीक्षाओं की नई डेटशीट, देखें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट, डीयू एंट्रेंस ( DUET ), इग्नू ओपनमैट (एमबीए), इग्नू पीएचडी, आईसीएआर एआईईईए (यूजी) समेत कई परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर यूजीसी नेट और अन्य कई प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल नोटिस जारी किया किया है।