फ्रांस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मक्खी से निजात पाने के चक्कर में घर ही फूँक डाला. 80 वर्षीय दोर्दोन नाम का व्यक्ति जैसे ही खाना खाने बैठा वैसे ही एक मक्खी उन्हें तंग करने लगी. मक्खी से निजात पाने के लिए दोर्दोन ने इलेक्ट्रिक रैकेट उठाया और उसे मारने की कोशिश की. मगर कुछ ऐसा हो गया जो वो कभी नहीं चाहते थे.
