केंद्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री आर के सिंह ने आज एनटीपीसी द्वारा बिहार में अपने बाढ़ (1320 मेगावाट क्षमता), नबीनगर पावर जनरेशन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, एनपीजीसीएल, नबीनगर (660 मेगावाट क्षमता) और कांटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड, कांटी (610 मेगावाट क्षमता) वाले संयंत्र परिसरों के आसपास विकसित की गई कई सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।