नाग प्रक्षेपास्‍त्र का प्रयोक्‍ता द्वारा अंतिम परीक्षण

तीसरी पीढ़ी के टैंकरोधी निर्देशि‍त प्रक्षेपास्‍त्र (एटीजीएम) नाग का आज 22 अक्‍टूबर, 2020 को सुबह 06.45 पर पोखरण परीक्षण अड्डे पर प्रयोक्‍ता द्वारा अंतिम परीक्षण किया गया। यह प्रक्षेपास्‍त्र वास्‍तविक आयुध से लैस था और परीक्षण के लिए निर्धारित दूरी पर एक टैंक को लक्ष्‍य के तौर पर रखा गया था। प्रक्षेपास्‍त्र को नाग प्रक्षेपास्‍त्र वाहक एनएएमआईसीए द्वारा दागा गया। प्रक्षेपास्‍त्र ने कवच को हटाकर लक्ष्‍य को सटीक तौर पर भेद दिया।

मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों को दी बोनस को मंजूरी, 30.67 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, 3,737 करोड़ रुपया होगा खर्च

बोनस की घोषणा से कुल 30.67 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और कुल वित्तीय भार 3,737 करोड़ रुपया होगा।