हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चैडविक बोसमैन का आज कैंसर से निधन हो गया है. वह पिछले 4 साल से इस खतरनाक बीमारी से जंग लड़ रहे थे. लेकिन वो आज हार गए. उन्होंने लॉस एंजलिस स्थित अपने घर में आखिरी सांसे ली हैं. उनके निधन की खबर सुनकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर छा गई है. फैंस से लेकर सितारे तक अभिनेता को याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने कीमोथैरपी के दौरान भी फिल्मों की शूटिंग जारी राखी थी. उनके परिवार ने बताया कि चैडविक ने मार्शल से लेकर Da 5 Bloods तक और ब्लैक बॉटम जैसी कई फिल्मों की शूटिंग की थी. जो कोरोना की वजह से रिलीज नहीं हो पाई.
