भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 30वां संस्करण 18 से 20 नवंबर 2020 तक चलाया जा रहा है। स्वदेशी रूप से निर्मित मिसाइल कार्वेट भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) करमुक और दोनों नौसेना के डोर्नियर मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट के साथ—साथ एक चाओ फ्राया क्लास फ्रिगेट हिज मजेस्टीस थाइलैंड शिप (एचटीएमएस) कराबुरी सीओआरपीएटी में भाग ले रहे हैं।