सुप्रीम कोर्ट ने आज कोरोना से मौत मामले में मुआवजे को लेकर अहम फैसला सुनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि कोर्ट एक समान मुआवजा तय करने का निर्देश नही देगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य अपने संसाधनों के हिसाब से नीति बना सकते हैं।कोर्ट पूरे देश में लागू होने वाला कोई आदेश नहीं देगा।
Tag: #Coronawarriors
म्यांमार-रोहिंग्या कैम्प में अगर बेकाबू हुए कोरोना से हालात होगी मुश्किल
म्यांमार के रखाइन प्रान्त के सितावे से बड़ी खबर आ रही है। खबर के मुताबिक रोहिंग्या शरणार्थियों के कैम्प में कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इन कैम्पों में 1,30,000 से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं। अगर यहां संक्रमण फैला तो हालात संभालने मुश्किल हो सकते हैं। यह चिंता इसलिए ज्यादा गंभीर है क्योंकि म्यांमार में आये कुल 400 मामलों से 48 मामले इसी शहर से हैं।
Coronavirus update-पिछले 24 घंटे में 61,408 नए मामले, 836 की मौत
भारत सहित में दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस महामारी के आंकड़े हर दिन पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में भारत मे 61,408 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इस वायरस की चपेट में आने से 836 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इन नए आंकड़ों के आने के बाद देशभर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31,06,349 हो चुका है।
सिंधिया का कमलनाथ पर तंज, कोरोना से 15 महीने पहले लगा दिया लॉकडाउन
मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ आरोप-प्रत्यारोप और वाद-विवाद का दौर भी शुरू हो गया है। इन चुनावों में जहां कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ के लिए यह चुनाव साख से जुड़ी हुई है। दोनो अपने अपने दल और अपने अपने राजनैतिक जमीन को मजबूत करने के लिए दम-खम लगाने में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस में बड़े बदलाव की मांग पर जानें सोनिया गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस में हर स्तर पर बदलाव किए जाने की मांग करते हुए 23 नेताओं द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान अब सामने आया है। यह बयान कांग्रेस के लिहाज से न सिर्फ अहम है बल्कि इससे यह स्पष्ट होता है कि आने वाले वक्त में बतौर अध्यक्ष सोनिया गांधी नजर नही आएंगी। वह पहले भी इसी शर्त पर अंतरिम अध्यक्ष बन पार्टी संभालने को तैयार हुओं थी कि पार्टी एक साल के भीतर अपना पूर्णकालिक अध्यक्ष ढूंढ लेगी। हालांकि अब इस महीने साल भर पूरा होने के बाद भी कांग्रेस को नया और पूर्णकालिक अध्यक्ष नही मिला है।
मध्यप्रदेश- एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आत्महत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हैरान करने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रथम दृश्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यह घटना टीकमगढ़ जिले के खरगापुर इलाके की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Positive News- WHO ने बताया कब खत्म होगा कोरोना, जानें
चीन के वुहान से निकलकर पूरी दुनिया मे कहर बरपाने वाले कोरोना को लेकर अभी तक बस अनुमान, आकलन और बचाव का दौर चल रहा है। न इस महामारी से निपटने की कोई खास दवा है। न यह कब खत्म होगा और कैसे इसका कोई रोडमैप और न ही बचाव के अलावा कोई ठोस तरीका की कैसे इसके संक्रमण को रोका जाए? हालांकि शोध जारी है, वैक्सीन बनाने के दावे हो चुके हैं लेकिन अभी इसमें कितनी सफलता मिलेगी और कब तक यह शायद ठीक-ठीक बता पाना अब भी मुमकिन नही है।
बिहार- NDA में फिलहाल सब ठीक, नड्डा के बयान से मिला संदेश
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी के इस दौर में चुनाव से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी कर दी है और इसके साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से लेकर दल बदल और चुनावी सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। एक दूसरे पर जम कर निशाना साधा जा रहा है वहीं मुद्दों के लिए जनता की नब्ज टटोलने के साथ संभावित प्रत्याशी की भी खोज हर दल में शुरू हो गई है।
रूस को पीछे छोड़ कोरोना जांच के मामले में नम्बर 3 पर पहुंचा भारत, बिहार और यूपी ने किया जांच में कमाल
कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में जब कम जांच हो रही थी तब इसके कई अलग-अलग कारण दिए जा रहे थे। कहीं टेस्टिंग किट की कमी तो कहीं आंकड़ों को छुपाने से इसे जोड़ा जा रहा था हालांकि अब भारत के जो आंकड़े जांच को लेकर सामने आए हैं वह पहले से न सिर्फ बेहतर हैं बल्कि हर अनुमान, दावे और आकलन का जवाब देते नजर आ रहे हैं। जांच के आंकड़ों की बात करें तो भारत ने रूस (3.38 करोड़)को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब भारत (3.45 करोड़) से आगे सिर्फ चीन (9.4 करोड़) और अमेरिका (7.47 करोड़)हैं।
दिल्ली से कल गिरफ्तार हुए ISIS आतंकी का सुसाइड बॉम्बर वाला जैकेट बरामद, पत्नी बोली उम्मीद है उसे माफी मिलेगी
दिल्ली से शनिवार को गिरफ्तार किए गए ISIS आतंकी अब यूसुफ के गांव से बर्बादी की कई ऐसी चीजें बरामद हुई है जो यह बताने को काफी हैं कि उसके दिमाग मे कितना खतरनाक प्लान था और वह किस हद तक बर्बादी फैलाने के लिए योजनाएं बनाने और उन्हें अमलीजामा पहनाने में लगा था। पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी के घर से सुसाइड जैकेट, बारूद सहित कई चीजें बरामद की गई है
खुशखबरी! 73 दिन में आ जाएगी कोरोना की पहली वैक्सीन, मुफ्त लगेगा टीका
कोरोना के कहर से त्रस्त भारत के लिए आज सुबह एक बड़ी खबर आई है। खबर के मुताबिक भारत की पहली कोविड वैक्सीन 73 दिनों में आ जाएगी। इस वैक्सीन का नाम ‘कोविशील्ड’ रखा गया है। इसे पुणे की कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट बना रही है। ख़बरों के मुताबिक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार अपने नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए यह वैक्सीन मुफ्त में लगवाएगी।
गणेश चतुर्थी पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कुछ खास, पढ़ें
गणेश चतुर्थी का त्यौहार भारत मे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी के इस दौर में यह आयोजन इस साल फीका रहा। भीड़, सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध जैसे नियमों का पालन करते हुए हालांकि लोगों और भक्तों के उत्साह में कोई कमी नही आई और लकग आने आराध्य विघ्नहर्ता की पूजा पूरे मन से करने में जुटे हैं।
फिर राफेल को लेकर सरकार पर हमलावर हुए राहुल गांधी, कहा-खजाने से पैसे….
राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगे राफेल विमानों की खरीद का मुद्दा उठाया है। इस बार राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि राफेल डील में भारतीय खजाने से पैसे चोरी कर लिए गए। राफेल डील के बाद से लेकर आजतक लगातार वह इसपर सवाल उठाते रहे हैं। राहुल गांधी ने लगातार कहा है कि इस डील में बड़ा घोटाला हुआ है हालांकि 2019 के चुनावों में इसे मुख्य मुद्दा बना कर भी राहुल और कांग्रेस को कुछ खास हासिल नही हुआ था।
पंजाब के तरण-तारण में 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया
पंजाब के तरण तारण में पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षाबलों ने 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। सेना ने आज सुबह 4:45 बजे की गई कार्रवाई में इन्हें तब ढेर कर दिया जब ये लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स द्वारा लगातार चेतावनी देने के बाद भी नही माने। इसके बाद बीएसएफ की गोलीबारी में यह मारे गए।
मोदी कैबिनेट के हेल्थ कार्ड में मोदी ने किया टॉप, जानिये बाकी मंत्री है कितने फिट
हर रोज़ स्वास्थय मंत्रालय कोरोना पर भारत का हेल्थ कार्ड जारी करता है. भारत में कोरोना के कितने नए मामले आये. कोरोना से कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. मगर क्या आपको कोरोना संकट से लड़ने वाली मोदी कैबिनेट की हेल्थ की जानकारी है. इसलिए आज हम आपको बताते है मोदी कैबिनेट में मंत्रियों का हेल्थ कार्ड. इस रिपोर्ट में हम आपकी जानकारी देंगे की कौनसा मंत्री आखिरी बार अस्पताल में कब भर्ती हुआ था.
