भारत में कोविड से संक्रमित मामलों की संख्या 4,84,547 रही जो 5 लाख के स्तर से काफी कम है। यह लगातार तीसरा दिन है कि जब संक्रमित मामलों की संख्या 5 लाख के स्तर से नीचे बनी रही है। कुल पॉजिटिव मामलों में यह योगदान मात्र 5.55 प्रतिशत का है।
Tag: #coronavirustest
कांग्रेस नेता सचिन पायलट पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्मृति ईरानी की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जानें
राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सचिन पायलट ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा,’मैंने कोरोना टेस्ट कराया जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। मै डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूँ। जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।’
अरुणाचल प्रदेश के स्कूल जाने वाले बच्चे खादी के मास्क पहनेंगे
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहली बार अपने स्कूल जाते समय हजारों स्कूली बच्चे तिरंगे वाले खादी के फेस मास्क पहनेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने स्कूली बच्चों के लिए 60,000 उच्च गुणवत्ता वाले खादी कॉटन फेस मास्क की आपूर्ति की है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।
