देश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और आज दूसरे दिन कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हैं और इनकी 7,83,311 देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.45 प्रतिशत है।
Tag: #coronarecoveriesinMaharashtra
प्रधानमंत्री ने टीका तैयार होने पर नागरिकों तक उसकी तेजी से पहुंच का आह्वान किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति, टीके की सुपुर्दगी, वितरण और उसे लगाने के संबंध में चल रही तैयारियों की आज समीक्षा की। बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और भारत सरकार के अन्य विभागों ने भाग लिया।
