21 साल पुराने कोयला घोटाले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की सजा

कोयला घोटाले से जुड़े 21 साल पुराने मामले में CBI की विशेष अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे समेत 3 लोगों को दोषी करार देते हुए 3-3 साल की सजा सुनाई है. सजा के साथ-साथ कोर्ट ने तीनो दोषियों पर 10-10 लाख रूपए जुर्मान भी लगाया है. दिलीप रे को IPC की धारा 409 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है.

एनटीपीसी दादरी भारत का सबसे स्वच्छ कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्र बनने के लिये प्रयासरत

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम-एनटीपीसी दादरी देश का सबसे स्वच्छ कोयला संयंत्र बनने का प्रयास कर रहा है और उत्सर्जन के मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रयण बोर्ड-सीपीसीबी के दिशा निर्देशों का अनुपालन कर रहा है। सभी उत्सर्जन मापदंडों की निगरानी ऑनलाइन की जाती है और तय समय के आधार पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को प्रेषित की जाती है।