सुशांत केस में दो और गिरफ्तारी, रिया के भाई और सैमुअल मिरांडा को नारकोटिक्स ने किया अरेस्ट

सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। सीबीआई की पूछताछ के बीच नारकोटिक्स विभाग ने लगातार दूसरे दिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ख़बरो के मुताबिक नारकोटिक्स विभाग की टीम ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सैमुअल मिरिंडा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आज सुबह एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी।

17 हजार करोड़ के नशे और ड्रग्स के रैकेट का पर्दाफाश कर चुके अफसर को मिली सुशांत केस की कमान, जानें

सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में हर दिन नए एंगल नई बात और नए राज के खुलने का सिलसिला जारी है। इस केस में अभी तक पुलिस, सीबीआई, नारकोटिक्स विभाग की एंट्री हो चुकी है। इस केस में पहली गिरफ्तारी कल ड्रग्स के एंगल को लेकर ही की गई। एक के बाद एक धड़ाधड़ तीन गिरफ्तारियां हुईं। इस केस में गिरफ्तारी और एक के बाद एक जुड़ती कड़ियों के बीच यह लगभग साफ है कि नारकोटिक्स विभाग की जांच के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

सुब्रमण्यम स्वामी ने बताई सुशांत की ‘हत्या’ के पीछे की वजहें, पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी काफी एक्टिव हैं। वह एक के बाद एक कई खुलासे इस मामले में कर चुके हैं। स्वामी उन कुछ शुरुआती लोगों में से एक थे जिन्होंने सुशांत को इंसाफ देने की मांग लगातार उठाई। वह सीबीआई जांच की मांग पर भी अडिग रहे थे और ड्रग्स का एंगल भी उन्होंने ही सबसे पहले ट्वीट के माध्यम से इस केस में जोड़ा था। अब स्वामी ने इस मामले में अहम ट्वीट् किये हैं। इन ट्वीट्स में स्वामी ने सुशांत की हत्या के पीछे की दो संभावित वजहें बताई हैं।

सुशांत मामले में नारकोटिक्स विभाग ने की पहली गिरफ्तारी, जानें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आने का सिलसिला जारी है। पुलिस के बाद सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स विभाग की भी इस मामले में एंट्री हो चुकी है। पहले जहां सीबीआई में लगातार 3 दिन तक रिया चक्रवर्ती उनके भाई सहित कई लोगों से पूछताछ की थी वहीं अब नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

दो दिन की पूछताछ में तंग आई रिया चक्रवर्ती, कहा- हो रहा हैरेसमेन्ट, सीबीआई बोली- ऐसा होता तो पटना बुलाते

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शक के दायरे और सवालों के घेरे में जो नाम सबसे ज्यादा है वह नाम है रिया चक्रवर्ती का। सोशल मीडिया पर सुशांत के परिवार से लेकर उनके फैन्स तक न सिर्फ कई बार उनपर गंभीर आरोप लगा चुके हैं बल्कि उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठती रही है। इन सब के बीच जांच एजेंसी सीबीआई इस मामले में लगातार दो दिन से उनसे पूछताछ कर रही है।

17 हजार की EMI की चिंता करने वाली रिया के वकील की फीस कौन दे रहा?

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक के बाद एक नए खुलासे होने का सिलसिला जारी है। इस केस में लगातार आज दूसरे दिन सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती सहित अन्य से सवाल-जवाब कर रही है। इसी मामले में नारकोटिक्स विभाग भी रिया से पूछताछ की तैयारी में है। हालांकि अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय कुछ और है। एक निजी चैनल पर दिए रिया के साक्षात्कार के बाद यह सवाल उठ रहा कि रिया के महंगे वकील की फीस कौन दे रहा है?

रिया का असली ‘इंटरव्यू’ शुरू, सीबीआई कर रही है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपी नंबर एक रिया चक्रवर्ती से जांच एजेंसी सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले सीबीआई ने रिया और उनके भाई को समन जारी कर उपस्थित होने का आदेश दिया था।

अभिनेत्री कंगना रनौत पर दर्ज हुआ देशद्रोह का केस, सुशांत केस में भी देती रही हैं बेबाक बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। यह केस हरियाणा के गुरुग्राम में दर्ज कराया गया है। इस केस में देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सुशांत केस- कंगना बोलीं ड्रग्स मामले में कर सकती हूं मदद, चाहिए सुरक्षा, पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद से लगातार नई बातों के सामने आने का सिलसिला जारी है। इस केस में सुशांत के लिए न्याय की सबसे मुखर और बुलंद आवाज़ बनीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब बॉलीवुड में ड्रग्स के प्रयोग को लेकर बड़ा और अहम खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह ड्रग्स के एंगल पर मदद कर सकती हैं लेकिन उन्हें केंद्र सरकार से सुरक्षा की जरूरत है।

सुशांत के पिता बोले-रिया मेरे बेटे को जहर दे रही थी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब ड्रग्स के एंगल ने इसे और पेचीदा बना दिया है। पुलिस और ईडी के बाद अब नारकोटिक्स ब्यूरो भी इस मामले की जांच में शामिल हो गया है और एक अलग से केस भी इस संबंध में दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ सीबीआई की पूछताछ लगातार जारी है।

पुलिस, ईडी, सीबीआई के बाद अब सुशांत केस में नारकोटिक्स ब्यूरो की एंट्री, दर्ज हुआ केस

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में नई नई खबरों का आना अनवरत जारी है। यह केस एक अनसुलझी पहेली की तरह हो चुका है। इसमें एक जवाब ढूंढने की कोशिश में लगे जांचकर्ता दूसरे सवाल में उलझ जाते हैं। कभी मनी लॉन्ड्रिंग तो कभी ड्रग्स की एंट्री ने इस केस को और पेचीदा बना दिया है और अब एक ताजा अपडेट के मुताबिक नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी अब इस मामले में एक नया केस दर्ज किया गया है।

सुशांत मामले में मानवाधिकार आयोग ने मुम्बई पुलिस और कूपर अस्पताल से मांगा जवाब, ड्रग्स के एंगल पर भी कई सवाल

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन हो रहे एक नए खुलासे ने इस केस को सुलझाने की बजाए उलझाने का काम ज्यादा किया है ऐसा लग रहा है। अभिनेता की मौत के बाद से अभी तक लगातार नए सवाल, नए किरदार, नए संशय, नए शक और नए बवाल के बीच सीबीआई की टीम धीरे धीरे इन्हें सुलझाने की कोशिश में लगी है

इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का ‘रिया’ के नाम वाला सालों पुराना ट्वीट वायरल, फैंस बोले इसके पास…

ग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह खेल की वजह से नही बल्कि अपने किये ट्वीट की वजह से चर्चा मे हैं। यह कोई पहला मौका नही है जब जोफ्रा आर्चर के ट्वीट्स वायरल हुए हैं। इससे पहले इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान भी उनके कुछ काफी पुराने ट्वीट्स वायरल हुई थे और परिस्थितियों के हिसाब से वह सटीक भी थे। खास बात यह है कि इस बार जोफ्रा आर्चर का जो ट्वीट वायरल हुआ है उसमें उन्होंने ‘रिया’ नाम लिखा है और यह ट्वीट 17 जुलाई 2014 को किया गया था।

सुशांत केस में नया खुलासा, रिया ने पोस्टमॉर्टम के वक़्त कहा ‘सॉरी बाबू’, ट्विटर पर लोग पूछ रहे आखिर क्यों?

लोग #whySorryRhea का भी प्रयोग कर आने सवाल पूछ रहे हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नही जब इस तरह के हैशटैग टॉप ट्रेंड में शामिल हैं

सुशांत केस की जांच के लिए मुम्बई पहुंची टीम, यह अधिकारी हैं शामिल, जानें क्वारंटाइन का क्या है नियम?

बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने सीबीआई की टीम मुम्बई पहुंच चुकी है। सीबीआई की टीम ऐसे वक्त में मुम्बई पहुंची है जब इस केस को लेकर दो राजयिं के सरकारों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और देश की सर्वोच्च अदालत सीबीआई जांच को अपनी मंजूरी दे चुकी है। टीम के मुम्बई पहुंचते ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मुम्बई सरकार और पुलिस की तरफ से सीबीआई को सहयोग मिलेगा? यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि बिहार पुलिस ने लगातार मुम्बई पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था

सुशांत के पिता ने खुद को घोषित किया सुशांत का कानूनी वारिस, किसी और ने अब कुछ बोला तो…

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने खुद को अपने बेटे सुशांत सिंह राजपूत का कानूनी वारिस घोषित किया है। उन्होंने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब मीडिया में कुछ लोगों ने बयान जारी कर कहा था कि सुशांत ने उन्हें हायर किया था एयर उनकी सेवाएं ले रहा थे। इस बारे में बोलते हुए सुशांत के पिता ने कहा कि वकीलों ने सुशांत और उनके बीच हुई बातचीत के बारे में बताया जो कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया और इंडियन एविडेंस एक्ट के खिलाफ है।

सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भड़की शिवसेना, मुखपत्र सामना में लिखी ऐसी बात

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर दिन एक नया राज सामने आ रहा, हर दिन एक नई मांग सामने आ रही, हर दिन एक नया विवाद और इस विवाद के पटापेक्ष की कोशिश में अदालती फैसले सामने आ रहे हैं। अभिनेता की मौत का यह मामला अब दो राज्यों की लड़ाई का मुद्दा बन गया है। एक तरफ महाराष्ट्र सरकार सीबीआई से बच रही थी वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। इसके बाद अदालत ने भी कल इस फैसले पर मुहर लगा दी।

SC के फैसले पर सुशांत राजपूत के परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान, नितीश कुमार का जताया आभार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के परिवार ने ट्विटर पर आधिकारिक रूप से बयान जारी कर इस फैसले पर ख़ुशी ज़ाहिर की है और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को विशेष धन्यवाद भी दिया है.

बहन ने रखी सुशांत सिंह राजपूत के लिए ग्लोबल प्रेयर, लोगों से की जुड़ने की अपील

पोस्ट शेयर करके उन्होंने लिखा- “आप सभी से अनुरोध है की आप सुशांत के लिए रखी गई 24 घंटो की वैश्विक अत्याधमिक प्रार्थना से जुड़े तकि हम सुशांत को जल्द से जल्द न्याय दिला सके.