महाराष्ट्र के रायगढ़ में सोमवार को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। रायगढ़ के महाड़ इलाके में हुई इस घटना में सैकड़ों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की गई है। खबर लिखे जाने तक 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।