बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था और कई घंटों तक पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया गया।