बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक बीच गंगा में नाव पलटने की घटना में कई लोग लापता हो गए हैं।खबरों के मुताबिक एक नाव पर 50 से अधिक लोग सवार थे और यह नाव हवा के तेज बहाव की वजह से निर्माणाधीन अगुवानी घाट पुल के पिलर से टकरा गई। नाव के टकराने के बाद अफरातफरी मच गई और डर से कई लोग जहां नदी में कूद गए वहीं इसके बाद नाव पलटने से कई लोग तेज धार में बह गए हैं। इस खबर के बारे में पूरा ब्यौरा अभी नही मिल सका है और लापता या कुल सवार लोगों की संख्या स्पष्ट नही है।