विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार का शोर हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। हर दल के शीर्ष और बड़े नेता अब उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत और धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। कोरोना काल मे होरहे इस चुनाव में उम्मीद थी कि फिजिकल रैलियों में सख्ती होगी और कोरोना का खौफ हावी रहेगा लेकिन ऐसा होता नजर नही आ रहा है।

फडणवीस-राउत के बाद अब सीएम उद्धव से पवार ने की मुलाक़ात, 24 घंटो के भीतर हुई 2 बैठकों से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात आज एक मुलाकात की. यह मुलाकात लगभग 1 घंटे चली.