दुनिया की 24 यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी। भारत को उन्होंने परमाणु सम्पन्न बनाया। देश को विज़न 2020 कर के एक ख्वाब दिखाया। टायफेक जैसी संस्था दी। लाखों को उम्मीद और करोड़ों को मकसद दिया। पोखरण में परमाणु विस्फोट कर अटल जी के सपने को साकार कियावो भी अमेरिका को झांसा देकर।
वह तो हर दिल अजीज हैं। सबके पसंदीदा नेता। सबके मन मे उनके प्रति अपार स्नेह और प्यार है।यही वजह है कि आज देश के हर कोने में हर हाथ उनके लिए अपने भगवान और खुदा से दुआ मांग रहा है। अटल जी की तबियत नाजुक है।