यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। अपनी मांगों का समाधान निकालने के लिए सरकार के साथ बैंक यूनियनों की बैठक बुधवार को बेनतीजा रही। बैंक यूनियनों का दावा है कि देशव्यापी हड़ताल में नौ लाख कर्मचारी हिस्सा लेंगे।