भारत ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर पार कर लिया। अब देशभर में 50,000 (50,025) से ज्यादा आयुष्मान भारत – हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटरों (एबी-एचडब्ल्यूसी) में कामकाज शुरू हो गया है।
आयुष मंत्रालय और एम / एस इन्वेस्ट इंडिया आयुष क्षेत्र की योजनाबद्ध और व्यवस्थित विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए “रणनीतिक नीति और सुविधा ब्यूरो (एसपीएफबी)” नामक एक रणनीतिक नीति इकाई स्थापित करने के लिए सहयोग करेंगे।
आयुष मंत्रालय के योग ब्रेक प्रोटोकॉल से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आज से पुणे योग ब्रेक की शुरुआत हो रही है, जिसे कोविड-19 महामारी के करण अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया था।