असम के मुख्यमंत्री ने जारी बयान में आरोपियों को गोली मारने को बताया सही पैटर्न

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि अगर कोई आरोपी कस्टडी से भागने की कोशिश करें तो उसे मार गिराने का एक पैटर्न होना चाहिए। भाजपा के मंत्री का यह बयान तब सामने आया जब उनसे राज्य में बढ़ते मुठभेड़ के बारे में पूछा गया।

बिहार में कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे से तबाह हैं किसान

बिहार में हर साल बाढ़ और सूखा का प्रभाव बराबर रूप से होता है। मुआवजा का खेल भी चलता है लेकिन किसानों तक जब चेक पहुंचता है तो रकम हास्यास्पद होती है। उत्तरी बिहार में बाढ़ जहां हर साल तबाही की एक नई इबारत लिख फसल को तहस नहस कर जाती है वहीं दक्षिणी बिहार में सूखे से किसान बर्बाद होते हैं।