पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने ट्वीट के माध्यम से अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि वह अपने दोस्त को बहुत याद करते हैं। पीएम ने इस संदेश के साथ जेटली के पार्टी में योगदान को दर्शाता एक वीडियो भी शेयर किया है। अरुण जेटली को बीजेपी का संकटमोचक माना जाता था। किसी भी मुद्दे पर वह सरकार का पक्ष प्रभावी तरीके से रखने के लिए जाने जाते थे।
